उत्तर प्रदेश में 31 मई तक बूंदाबांदी और धूप का सिलसिला जारी, 28 तक लू से राहत

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं धूप का सिलसिला 31 मई तक जारी रहने वाला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं धूप का सिलसिला 31 मई तक जारी रहने वाला है। अच्छी खबर यह है कि 28 मई तक प्रदेश में लू की परिस्थितियों पर लगाम रहेगी और तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के लगभग 23 जिलों में गरज के साथ बादल चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

इन जिलों में जारी हुई चेतावनी

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई तक ऐसा ही परिवर्तनशील मौसम रहेगा। इसके बाद, 29 मई से अगले दो-तीन दिनों तक बूंदाबांदी और हवाओं की तीव्रता व विस्तार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.