GK Questions : भारत में राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

प्रश्न 1: हमने विश्व के किस राष्ट्र के संविधान से अपने मूल अधिकारों की संकल्पना ग्रहण की है?

उत्तर: यू. एस. ए.।

मूल अधिकारों का सर्वप्रथम विकास ब्रिटेन में हुआ जब १२१५ में सम्राट जॉन को ब्रिटिश जनता ने प्राचीन स्वतंत्रताओं को मान्यता प्रदान करेने हेतु “मैग्ना कार्टा” पर हस्ताक्षर करने को बाध्य कर दिया था। इसे भारत के संविधान का मैग्नार्टा भी कहते हैं। भारत के मूल अधिकार अमेरिका से लिए गए हैं।

प्रश्न 2: ‘फोर्थ एस्टेट’ पद किसे संदर्भित करता है?

उत्तर: प्रेस।

“फोर्थ एस्टेट” शब्द का प्रयोग प्रेस और समाचार मीडिया को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। इसे “चौथा स्तंभ” भी कहा जाता है।

प्रश्न 3: ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम कहाँ से हुआ है?

उत्तर: तिब्बत में कैलाश पर्वत पूर्वी ढाल से।

ब्रह्मपुत्र का उद्गम हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील के निकट होता है, जहाँ इसे यरलुङ त्सङ्पो कहा जाता है।

प्रश्न 4: ‘हार्ड करेंसी’ का क्या अर्थ है?

उत्तर: वह मुद्रा जिसकी आपूर्ति माँग की अपेक्षा कम हो ।

हार्ड करेंसी से तात्पर्य ऐसे पैसे से है जो किसी ऐसे देश द्वारा जारी किया जाता है जिसे राजनीतिक और आर्थिक रूप से स्थिर माना जाता है। हार्ड करेंसी को दुनिया भर में वस्तुओं और सेवाओं के भुगतान के रूप में व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है और इसे घरेलू मुद्रा के मुकाबले ज़्यादा पसंद किया जा सकता है।

प्रश्न 5: कौन सा पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है?

उत्तर: नोबेल पुरस्कार (भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, और अर्थशास्त्र)

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) क्या है? राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार भारत में एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.