भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले तस्करों के मंसूबों पर सुरक्षा एजेंसियों ने फेरा पानी

महराजगंज

महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में नशीली दवाओं सहित दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के भारत-नेपाल सीमा ठूठीबारी में आज बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों ने नशीली दवाओं के साथ दो तस्करों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक पकड़े गए आरोपी प्रतिबंधित दवाओं की खेप भारत से नेपाल ले जाने के फिराक में थे, तभी चेकिंग के दौरान उनके मंसूबे धरे के धरे ही रह गए और सुरक्षा एजेंसियों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान निरंजन व छोटू निवासी ठूठीबारी के रूप में हुई है।
पुलिस ने उक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है।

 

Voice Of News 24