सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के तीनो लोगों को बाइक सवार ने मारी टक्कर,तीनों घायल

Voice Of News 24 

08 Jun 2024 00:23 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र के तेलौरा चौराहे के पास आज शुक्रवार को सड़क किनारे एक परिवार के तीन लोग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी । टक्कर लगने तीनों घायल हो गए । घटनास्थल से बाइक सवार मौके से फरार हो गया आस पास के लोगों की मदद से तीनों घायलो को सीएचसी खेसराहा पहुंचाया गया जहां इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव निवासी राधेराम चौरसिया 36 वर्ष अपनी पत्नी किसमती 35 वर्ष और बच्चे सर्वेश 13 वर्ष के साथ शुक्रवार को बाइक से खेसरहा थाना क्षेत्र के नगवा गांव अपने मामा के घर जा रहे थे।

तभी सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर कुछ काम के लिए सोच रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी तोनों लोग घायल हो गये।
इस घटना की जानकारी देते हुए बांसी कोतवाली प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया की घटना की जानकारी है लेकीन किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है! तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.