Voice Of News 24
07 Jun 2024 23:55 PM
महराजगंज
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपालपुर में चारों ने किसान अनिल यादव के घर से ही पंपिंग सेट उठा ले गए। अनिल ने बताया कि हम काफी दिनों से पंपिंग सेट घर के सामने रखते चले आ रहे हैं लेकिन पांच जून की रात को यह पंपिंग सेट चोरों के आंख में गड़ गई और इस पर हाथ साफ कर दिया।
आस-पास के क्षेत्रों में काफी तालाश करने के बाद पंपिंग सेट न मिलने पर अनिल ने इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 112 पर काॅल करके दी।

और बृजमनगंज थाने पर मामले की लिखित शिकायत भी दिया। अब देखने वाली बात है कि पुलिस कब तक इन लुटेरों का पर्दाफाश करेगी।





















