महाराष्ट्र बस हादसा: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पांच लाख मुआवजे का एलान किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Voice of news 24

01 Jul 2023 15:07PM

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने से 25 लोगों के मारे जाने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा देने के साथ इस हादसे की जांच कराने का भी एलान किया है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री ने बुलढाणा ज़िले के सिंदखेड़ा राजा के पास हाइवे पर एक प्राइवेट बस में आग लगने की भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना के पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पांच-पांच लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है.’’

‘‘मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने तथा घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं.’’

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.