Voice of news 24

06Feb2023 21:56PM
वाराणसी
वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर फायर विभाग में तैनात अधिकारी महेश पाल (36) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव सोमवार सुबह आवासीय परिसर में सीढ़ी पर मिला। वो यहां अकेले रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महेश पाल की मौत से पूरा एयरपोर्ट परिसर गमगीन है।सीपी पिंडरा अमित कुमार पांडे ने बताया कि एयरपोर्ट विभाग के अधिकारियों से घटना की जानकारी मिली। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आने के बाद ही कोई जानकारी हो सकेगी।

























