Voice of news 24

महराजगंज (धानी )
महेश राम अशोक कुमार इंटर कॉलेज में बच्चों का विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया।विदाई कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना तथा माॅ शारदा के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ।कार्यक्रम मे सभी शिक्षको ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हे आर्शीवाद दिए।

प्रबंधक परमात्मा अग्रहरी ने सभी छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा परीक्षा मे अच्छे अंक प्राप्त करने की बात कही। उन्होने कहा कि एक लड़की के शिक्षित होने से दो पीढिया शिक्षित हो जाती है। आज लड़किया हर क्षेत्र मे अपना महवपूर्ण योगदान दे रही है।

प्रधानाचार्य एस कुमार पाण्डेय ने छात्रों से कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने से आप निश्चित ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर कृष्णा यादव, बृजेश , पशुपतिनाथ त्रिपाठी,अमरेश, सूरज व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे

























