Voice of news 24
25Jan2023 22:27PM
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है। उन्हें ORS की खोज के लिए ये सम्मान दिया गया। उनके अलावा सपा नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, तबला वादक जाकिर हुसैन, बालकृष्ण दोषी और श्रीनिवास वर्धन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।कुमार मंगलम बिड़ला और सुधा मूर्ति समेत 9 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा गया है













