नेपाल के त्रिवेणी संगम से आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी,45 यात्री घायल

Voice of news 24

21Jan2023 17:09PM

नेपाल के नवलपरासी जिले के त्रिवेणी धाम से मौनी अमावस्या पर्व पर स्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी भारतीय बस का ब्रेक फेल होने से रामपुरवां के समीप पुलिया से टक्कर मारकर करीब 15 फिट नीचे गिर गड्ढ़े में गई। बस में सवार 45 श्रद्धालु घायल हो गए, इसमें दो की हालत गंभीर है।बस में बैठे श्रद्धालुओं में कोहराम मच गया। धीरे- धीरे लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची नेपाल सशत्र बल, नेपाल प्रहरी, व एपीएफ जवानों ने राहत व बचाव शुरू कर दिया। घायलों को नवल परासी के पृथ्वीचंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।मिली जानकारी के अनुसार त्रिवेणी संगम से स्नान कर घर जाते समय भारतीय बस का ब्रेक फेल हो जाने से बस पलट गई। बस में 70 यात्री सवार थे, इसमें 45 श्रद्धालु घायल हो गए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.