Voice of news 24
12 Dec 2022 22:52
गुजरात में आज भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। भूपेंद्र पटेल के साथ 16 अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री बनने वाले पटेल पाटीदार समुदाय से इकलौते नेता हैं, जो लगातार दूसरी बार CM बन रहे हैं। उन्हें 15 महीने पहले विजय रुपाणी की जगह गुजरात की जिम्मेदारी दी गई थी। भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में हार्दिक पटेल को जगह नहीं मिली। हालांकि पटेल ने सुबह कहा था कि पार्टी डिसाइड करेगी कि वे कैबिनेट में रहूंगा या नहीं। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वे उसका निर्वहन करेंगे।
गुजरात में भाजपा का 156 सीटें जीतने का नया रिकॉर्ड
गुजरात में भाजपा ने 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 विधानसभा सीटें जीती थीं। वहीं, नरेंद्र मोदी के CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ भाजपा ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।













