Voice of news 24
12Dec 2022 21:42 PM
सूत्रों के मुताबिक, ये घटना नौ दिसंबर की है।
लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) में तनाव के बीच अरुणाचल प्रदेश में तवांग के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में दोनों देशों के सैनिक घायल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये घटना नौ दिसंबर की है। हिंसक झड़प में दोनों तरफ के सैनिक जख्मी हुए हैं। हालांकि, कोई भी भारतीय सैनिक गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ है। झड़प के बाद दोनों देशों के सैनिक पीछे हट गए हैं।
सूत्रों का कहना है कि यह झड़प 9 दिसंबर को उस वक्त हुई जब चीनी सैनिक याग्त्से एरिया में आए। उनकी इस कार्रवाई पर भारतीय सैनिकों ने पलटवार करते हुए उन्हें खदेड़ा। इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प भी हुई। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद दोनों देशों के सेना के अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई और मामले को सुलझा लिया गया।













