एक्सीलेंट एकेडमी और कृष्णा पब्लिक स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ, यातायात नियम का हमेश करेंगे पालन।

Voice of news 24

09Dec 2022 21:20 PM

बृजमनगंज (महराजगंज)

देश में प्रतिदिन हो रहे सड़क हादसे में अनेक युवाओं की असमय मौत हो जाती है। जिसको लेकर समाज व सरकार दोनों चिंतित हैं। लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

क्षेत्र के एक्सीलेंट एकेडमी और कृष्णा पब्लिक स्कूल परिसर में यातायात जागरूकता सप्ताह के तहत वृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी गई। छात्रों ने शपथ ली कि वे अठारह वर्ष की आयु पूर्ण किए बिना वाहन नहीं चलाएंगे। साथ ही वैध लाइसेंस के बिना किसी भी प्रकार के वाहन को संचालित नहीं करेंगे।
कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रविन्द्र चौरसिया ने हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। सड़क पर चलने के नियमों की विस्तृत जानकारी दी। और कहा कि हमें यातायात नियमों की पूरी जानकारी नहीं हुई, तो दुर्घटनाएं लगातार और बढ़ती चली जाएंगी। सड़क पर चलते समय थोड़ी सी जागरूकता तथा यातायात नियमों का पालन कर इन दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। जान -माल की क्षति को भी टाला जा सकता है।
एक्सीलेंट एकेडमी के प्रधानाचार्य संजय चौरसिया ने कहा कि भारत में किसी भी बीमारी से मरने वालों की संख्या के पांच गुना मौत सिर्फ सड़क दुर्घटना के कारण होती हैं। इसका मुख्य कारण सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन न करना है। छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलाया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करते हुए दूसरों को भी इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.