मानक विहीन इंटरलाकिंग पर, ग्रामीणों में असंतोष,जाँच की मांग

Voice of news 24

09Dec 2022 18:20 PM

धानी बाजार (महराजगंज)

विकास खण्ड धानी के ग्राम सभा चौका मे हो रहे इंटरलाकिंग के कार्य मे ग्रामीणो ने अनियमिमता का आरोप लगाया है,ग्रामीणों ने बताया कि दोयम दर्जे के ईट ईस्तेमाल कर मानक विहीन कार्य किया जा रहा!

ग्रामीण धर्मराज ,राकेश ,आदि ने आरोप लगाया कि चौका में लगभग 200 मीटर का इंटरलाकिंग का कार्य प्राथमिक विद्यालय चौका के सटे कराया जा रहा है, जिसमे सेमा दर्जे का ईट और बिना ईट की रोड़ी डाले कार्य किया जा रहा है, जिसमे घोर अनियमितता है। ग्रामीणो ने इंटरलाकिंग के कार्य मे हो रहीं धांधली पर लगाने की मांग की है!ग्रामीणों ने बताया कि
उच्चअधिकारियो से मिलकर मामले को कई बार अवगत भी कराया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही हुयी।

इस सम्बन्ध मे खण्ड विकास अधिकारी धानी अर्जुन प्रसाद चौधरी का कहना कि सूचना मिली है, इंटरलाकिंग के कार्य मे अउवल दर्जे का इंस्तेमाल करना होता है जांच कर कार्यवाही कि जायेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.