नदी किनारे से चौदह बोटा साखू बरामद,पिकअप भी सीज

Voice of news 24

27Nov2022 23:21PM

महराजगंज

महराजगंज:कोल्हुई क्षेत्र के राजपुर गांव के बगल नदी किनारे खाली जमीन से वन विभाग की टीम ने एक पिकप व 14 बोटा साखू की लकड़ी बरामद किया है।जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एसडीओ व वन दरोगा मौके पर पहुँचे तो साखू की लकड़ी देख दंग रह गए ।एक पिकअप भी लकडी के पास खड़ी थी।साखू के लकड़ी के अलावा और भी कई किस्म की लकड़ी वहां पर पड़ी हुई थी।टीम बरामद साखू के बोटे को पिकअप के साथ फरेंदा रेंज ले आयी।इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी टी एन त्रिपाठी ने बताया कि जहाँ से लकड़ी बरामद हुई है वहा पर पहले से और भी कई लोगो की लकड़ियां रखी गयी है ।आरोपी को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।बरामद लकड़ी और पिकप को सीज कर दिया गया है

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.