Voice of news 24
27Nov2022 23:16PM
महराजगंज
महराजगंज:पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के रोहिन नदी से सटे रघुनाथपुर गाँव के उत्तर के तरफ बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है। जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान राजेश पासवान पुत्र रामनाथ उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम मानिक तालाब के रूप में हुई है।सुबह लगभग 7 बजे राजेश पासवान अपने घर से शौच के लिए निकला था। और देर समय तक घर वापस नही पहुँचा। तभी रोहिन नदी से सटे बगीचे में एक पेड़ से एक युवक का शव लटकता देख गाँव रघुनाथपुर में हड़कंप मच गया। वही ग्रामीणों की सूचना पर पुरन्दरपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार, उपनिरीक्षक श्रीकिशुन पाल, हेड कांस्टेबल राणा प्रताप, हेड कांस्टेबल जुगुल किशोर तिवारी, जितेंद्र यादव, सतेन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचकर पेड़ से लटकते शव को स्वयं थाना प्रभारी उमेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों व परिजनों के सहयोग से नीचे उतारा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया गया। वही परिजनों ने बताया कि राजेश पासवान मानसिक संतुलन ठीक ना होने के कारण काफी दिनों से ईलाज चल रहा था। इस संबंध में पुरन्दरपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार का कहना हैं, मामला संज्ञान में हैं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।













