युवक की पिटाई से घायल दिव्यांग युवती की अचानक तबियत खराब होने से मौत,गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Voice of news 24

14Nov2022 20:53PM

कोल्हुई

महराजगंज:कोल्हुई थाना क्षेत्र के धरैचा में बीते बुधवार को दिव्यांग युवती के घर मे घुसकर गांव का ही युवक मारपीट कर घायल कर दिया था।अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।सोमवार को अचानक युवती की तबियत बिगड़ जाती है।परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जाते है लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो जाती है।
मामले में युवती की माँ की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को ही मारपीट व छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया था।युवती गूंगी है इसलिए दुभाषिये की मदद से युवती ने अपने व्यान में छेड़खानी से इनकार कर दिया था।जिस वजह से पुलिस ने आरोपी युवक को शांतिभंग में चालान किया था।अब जो कि युवती की मौत हो गयी है। पुलिस ने मारपीट की धारा को गैर इरादतन हत्या का भी धारा बढ़ा दी है।
एसओ कोल्हुई अभिषेक सिंह ने बताया कि युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाई में जुट गई है। वहीं युवती की मौत हो जाने पर घर में मातम पसरा हुआ है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.