voice of news 24
25Oct2022 15:18PM
पनियरा
महराजगंज:पनियरा क्षेत्र के नरकटहां के अकटहवां घाट पर शुक्रवार को कपड़ा, जूता, मोबाइल व चिट्ठी छोड़कर गायब शख्स की तलाश में पुलिस हलकान हो रही थी। वह शख्स गोरखपुर के नौसड़ में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस गोरखपुर पहुंची और उस शख्स को यहां लाई।
इस मामले गायब 32 वर्षीय अजय की पत्नी अनुराधा ने थाने पर तहरीर दी थी कि उसके पति का कपड़ा, जूता, मोबाइल व चिट्ठी आदि अकटहवां घाट पर मिला है। उसने आत्महत्या की आशंका जाहिर कर पुलिस से खोजबीन करने की तहरीर दी थी। एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में इत्तिफाकिया सूचना दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को उसे तलाश करने में लगाया गया। पुलिस टीम नदी व उसके किनारे खोजबीन कर रही थी कि रात में सूचना मिली कि वह गोरखपुर के नौसड़ में देखा गया है। उन्होंने बताया कि अजय को गोरखपुर में किसी परिचित ने देखा तो सूचना दी थी। तुरंत पुलिस कर्मियों को भेज कर उसे लाया गया। उन्होंने बताया वह आर्मी से बर्खास्त किया गया था और इसको लेकर परेशान रहता था। पुलिस ने उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।













