खबर चलने के बाद हरकत में आए जिम्मेदार,लीकेज का काम शुरू,लोगो ने राहत की सांस

महराजगंज:विकास खण्ड धानी के ग्राम सभा कानापार मे हर घर शुद्ध पेयजल मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाया गया है।जिसमे घर घर 1 वर्ष पूर्व ही टोटिया लगायी गयी।लेकिन ठेकेदार के मनमानी ढ़ग से काम कराने को लेकर ग्रामीणो मे काफी आक्रोश है।जगह जगह पाइप के ज्वाइंट को जोड़ा नही गया है। सभी लिंक सड़को को पाइप डालने के बाद अब तक नही बनाया गया था।सप्लाई शुरू कर दी गयी जिससे वाटर हैड टैंक का सप्लाई खोलने पर कस्बे मे कई जगह लिकेज के कारण सभी नालियां और सड़को पर जल जमाव हो जा रहा था।खबर चलने के बाद हरकत में जिम्मेदारों ने लीकेज को ठीक कराने का कार्य शुरू कर दिया है।लोगो ने राहत की सांस ली है।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]