जौनपुर

जौनपुर पुरानी बाजार स्थित जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपने नौवें दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ पुरी धाम की भव्यता और अलौकिक दर्शन कराने की अनूठी तैयारी में जुटी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर पुरानी बाजार स्थित जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपने नौवें दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ पुरी धाम की भव्यता और अलौकिक दर्शन कराने की अनूठी तैयारी में जुटी है। समिति की ओर से इस बार पंडाल को जगन्नाथ पुरी की थीम पर बेहद आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, जो इस बार के आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा।
प्राचीन कलिंग स्थापत्य और चार धाम की झलक
ओडिशा स्थित प्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ मंदिर अपनी प्राचीन कलिंग स्थापत्य शैली, अद्भुत शिल्पकला और धार्मिक आस्था के लिए देशभर में विख्यात है। हिंदू धर्म के पवित्र चार धामों में शामिल इस धाम की थीम पर बन रहा यह पंडाल श्रद्धालुओं को शाहगंज में ही जगन्नाथ पुरी के दर्शन का जीवंत अनुभव कराएगा।
पदाधिकारियों ने की अपील
समिति के अध्यक्ष अजितेश गुप्ता उर्फ अप्पू ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को कुछ नया और यादगार देने का प्रयास किया जा रहा है। यह पंडाल माता रानी के दर्शन के साथ-साथ एक आध्यात्मिक अनुभूति भी कराएगा।
संरक्षक कृष्णकांत सोनी (सभासद) ने बताया कि पिछले वर्ष ‘पाताल लोक’ की थीम पर बने पंडाल को जनता काार भारी प्यार मिला था, और इस बार जगन्नाथ पुरी की थीम को लेकर भी नगरवासियों में भारी उत्साह है।
आयोजन को सफल बनाने में जुटे प्रमुख सदस्य
पंडाल की व्यवस्था और भव्यता को सुनिश्चित करने में उपाध्यक्ष शुभम् सेठ, महामंत्री डॉ. बालाजी राव, कोषाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, मंत्री विष्णुकांत अग्रहरी, सह मंत्री विजय कुमार अग्रहरी सहित संरक्षक मंडल और विशिष्ट सदस्य पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। समिति ने सभी नगरवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने की अपील की है।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













