महराजगंज

महराजगंज जनपद के मिठौरा ग्राम पंचायत से विकास कार्यों और साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीरें सामने आई हैं। गांव में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सरकारी भवनों की बदहाली देखकर व्यवस्था पर बड़े सवाल उठ रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मिठौरा ग्राम पंचायत से विकास कार्यों और साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीरें सामने आई हैं। गांव में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सरकारी भवनों की बदहाली देखकर व्यवस्था पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। यहां विवाह भवन, सामुदायिक शौचालय और कूड़ा प्रबंधन के लिए बना आरआरसी भवन पूरी तरह अव्यवस्था का शिकार नजर आया।
‘वॉयस ऑफ न्यूज 24’ की टीम जब मौके पर पहुंची, तो विवाह भवन के अंदर गंदगी और झाड़ियों का अंबार मिला, जबकि बाहर भी चारों तरफ कूड़ा बिखरा हुआ था। वहीं, ग्रामीणों की सुविधा के लिए बना सामुदायिक शौचालय भी बदहाल मिला, जहां न तो पर्याप्त साफ-सफाई थी और न ही पानी की उचित व्यवस्था (टंकी तक नदारद) नजर आई।
इसके अलावा, गांव में कूड़े के निस्तारण के लिए बनाया गया आरआरसी भवन भी निष्प्रयोज्य स्थिति में खाली पड़ा है। भवन पर लगा टीनशेड भी टूटा हुआ है और कूड़े को व्यवस्थित तरीके से एकत्र करने के बजाय इधर-उधर फेंका जा रहा है। एक तरफ सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावे कर रही है, वहीं मिठौरा की यह तस्वीरें प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













