जोगिया उदयपुर पुलिस ने एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में रविवार को थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने 46वीं बटालियन एनसीसी के कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में रविवार को थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने 46वीं बटालियन एनसीसी के कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान थाना प्रभारी अरुण कुमार और यातायात प्रभारी अजय कुमार सिंह यादव की मौजूदगी में एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कैडेटों को वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, तय गति सीमा में गाड़ी चलाने, वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताते हुए उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कैडेटों से आह्वान किया कि वे खुद तो यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें ही, साथ ही अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में यातायात अनुशासन की भावना विकसित करना और समाज में सुरक्षित सफर का संदेश फैलाना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.