एलडीएवी इंटर कॉलेज ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप: क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर एलडीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर एलडीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के दम पर एलडीएवी इंटर कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

समारोह का शुभारंभ समाजसेवी सेवक चंद्र गुप्ता, प्रो. के. त्यागी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश सिंह और प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने 400 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्या ने बताया कि क्षेत्रीय स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ी अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

विभिन्न वर्गों के विजेता

सीनियर बालक: तरुण (एलडीएवी कॉलेज)

सीनियर बालिका: खुशी, प्रियंका (विवेकानंद कॉलेज) और सलोनी (नेशनल कॉलेज खालोर डरोरा)

जूनियर बालक: राज भाटी (बीपीएस कॉलेज जहांगीराबाद)

जूनियर बालिका: शिवानी शर्मा (एलडीएवी कॉलेज)

सब-जूनियर बालिका: मोनिका (एलडीएवी कॉलेज)

पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखंड प्रताप सिंह ने किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.