जौनपुर

जौनपुर जनपद के बरसठी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपया दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के बरसठी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपया दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नोट के आकार के कागज पर लिपटी तीव्र विस्फोटक सामग्री, आरबीआई के लोगो व 500 रुपये के नोट से मिलते-जुलते कागज, एक चार पहिया वाहन, मोबाइल फोन और 2230 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण में बरसठी थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम 3 अक्टूबर की रात चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक तिराहे के पास संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोककर जांच की। वाहन चालक ने अपनी पहचान सचिन उपाध्याय (पुत्र गुलाब शंकर उपाध्याय, निवासी- अबरना, थाना सुरियावां, भदोही) के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नोट के आकार के कागज में लिपटी विस्फोटक सामग्री के 22 पैकेट, आरबीआई के लोगोयुक्त कटिंग कागज और नकदी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को रुपये दोगुना करने का लालच देता था। विश्वास जमाने के लिए वह नकली नोटनुमा कागज और आरबीआई के लोगो का इस्तेमाल करता था। गिरोह द्वारा विस्फोटक सामग्री का उपयोग लोगों में भय पैदा करने और साक्ष्य मिटाने के लिए किया जाता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भदोही और सुरियावां थानों में पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













