जौनपुर

जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास रविवार को गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शव कई हिस्सों में बिखर गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास रविवार को गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शव कई हिस्सों में बिखर गया।
जानकारी के अनुसार, गोदान एक्सप्रेस शाहगंज से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस की ओर जा रही थी। इसी दौरान खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अनिल पाठक पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों की मदद से मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया।
हादसे की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस फिलहाल मृतका की पहचान सुनिश्चित करने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













