बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खुशहालपुर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को रेंगते हुए देखा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खुशहालपुर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को रेंगते हुए देखा। अचानक भारी-भरकम अजगर को सामने पाकर लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की स्याना रेंज से वनकर्मी रामवीर और चंद्रपाल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी जद्दोजहद और कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार अजगर पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।
अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने सुरक्षित तरीके से अजगर को अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी टल गई।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













