बलिया

बलिया जनपद के जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार को तहसील बैरिया क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और बाढ़ बचाव तैयारियों का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार को तहसील बैरिया क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और बाढ़ बचाव तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आदर्श नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करते हुए परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को नियमित और बेहतर बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए, ताकि आमजन को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
इसके बाद जिलाधिकारी ने गंगा नदी के कटान से बचाव के लिए गंगापुर में बनाए गए रिंग बांध का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिंग बांध पर कटान रोकने के लिए बोरियों में बालू भरकर रखने का कार्य तेजी से चल रहा था। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बाढ़ से होने वाले संभावित कटान से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाए जा सकें। डीएम के इस औचक निरीक्षण से प्रशासनिक अमले में सक्रियता नजर आई।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













