मऊ

मऊ जिला गंगा समिति एवं ‘मेरा भारत’ के संयुक्त तत्वाधान में तत्वबोध इंटर कॉलेज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर पेंटिंग एवं नारा (स्लोगन) लेखन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिला गंगा समिति एवं ‘मेरा भारत’ के संयुक्त तत्वाधान में तत्वबोध इंटर कॉलेज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर पेंटिंग एवं नारा (स्लोगन) लेखन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कला और विचारों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।
चित्रमाला व दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. एस.सी. तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल घर या सड़क तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल एवं कार्यस्थलों पर भी इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना अनिवार्य है। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए बायो-मेडिकल वेस्ट के सही निस्तारण और व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष बल दिया।
स्वच्छता के दूत बनें युवा: डॉ. हेमंत यादव
जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव ने कहा कि पेंटिंग, स्लोगन लेखन व नुक्कड़ नाटक जैसी रचनात्मक गतिविधियों के जरिए स्वच्छता का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखकर ‘स्वच्छता के दूत’ की भूमिका निभाएं।

विजेताओं का सम्मान व स्वच्छता की शपथ
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मोमेंटो, टी-शर्ट तथा कैप प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका रंजना कन्नौजिया, दीप्ति एवं शिवम गुप्ता ने निभाई।
कार्यक्रम का संचालन वॉलंटियर निखिल प्रजापति ने किया। अंत में प्रधानाचार्य संतोष पाण्डेय के धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत सभी शिक्षकों, अतिथियों व विद्यार्थियों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को जागरूक करने की ‘स्वच्छता ही सेवा’ शपथ ली।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026













