महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही तेज हवा और बारिश ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही तेज हवा और बारिश ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर हुई बारिश के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले, जिससे बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कम दिखाई दी।
बारिश और तेज हवाओं के चलते दोपहिया वाहन चालकों तथा राहगीरों को सावधानी के साथ सफर करना पड़ा। कई जगह लोग बारिश थमने का इंतजार करते नजर आए, जबकि दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही।
लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, बारिश के कारण दैनिक गतिविधियों की रफ्तार प्रभावित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम सुहावना होने के बावजूद लगातार बारिश के चलते सामान्य कामकाज पर असर पड़ा है और अब सभी की नजर मौसम साफ होने पर टिकी है।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026













