बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विकास क्षेत्र शिकारपुर के ग्राम रिवाड़ा स्थित ‘पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय’ में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकास क्षेत्र शिकारपुर के ग्राम रिवाड़ा स्थित ‘पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय’ में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
शिक्षकों को जारी हो चुका है आरोप-पत्र
ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं में गंभीर खामियों की शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर जांच के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में गत 1 सितंबर को सहायक अध्यापक भीम प्रकाश, चेतन प्रकाश और विशाल कुमार सहित संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध बाकायदा आरोप-पत्र जारी किया गया था। तत्पश्चात 18 सितंबर को मामले की विस्तृत जांच कराई गई।
जांच के बाद तीन रसोइयों ने दिया इस्तीफा
ग्रामीणों का दावा है कि 18 सितंबर की जांच के तुरंत बाद पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक भीम प्रकाश द्वारा नियुक्त किए गए तीन रसोइयों—तमन्ना, अनुराग और किरनपाल ने 19 सितंबर को अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया।
निष्पक्ष विधिक कार्रवाई की उठाई मांग
ग्रामीणों का कहना है कि स्थलीय जांच पूर्ण होने के बावजूद अब तक जांच आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने बच्चों के भविष्य और विद्यालय की गरिमा की दुहाई देते हुए बीएसए से मांग की है कि लंबित जांच रिपोर्ट को शीघ्र उजागर कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पत्र पर गांव के कई गणमान्य लोगों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026












