मऊ

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द गांव में मंगलवार देर शाम विषैले सांप के काटने से एक 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द गांव में मंगलवार देर शाम विषैले सांप के काटने से एक 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान राजू की पुत्री अभिषेक नंदनी 21 के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम युवती कमरे में रखे बक्से के पास चना भिगोने गई थी। इसी बीच बक्से के पास पहले से छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। युवती की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल मऊ शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां रातभर चले इलाज के बाद बुधवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जरूरी विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पंचनामा कराया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका तीन बहनों और एक भाई में से एक थी। युवती की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/FF5giPNBco
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2026













