मऊ

मऊ जनपद के अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद के सभी नगर निकायों द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम कार्यालय में संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद के सभी नगर निकायों द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में एडीएम ने अधिशासी अधिकारियों को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, गीले व सूखे कचरे का पृथक्करण, शौचालयों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और ऐसा पाए जाने पर संबंधित ईओ की जवाबदेही तय की जाएगी।
इसके अलावा, एडीएम ने 15वें वित्त आयोग व अवस्थापना निधि के कार्यों को समय पर पूरा करने, कर वसूली में तेजी लाने, गौशालाओं में चारे की व्यवस्था और ‘पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0’ व ‘पीएम स्वनिधि योजना’ की समीक्षा की। साथ ही सिंगल यूज पॉलिथीन के खिलाफ प्रभावी जब्ती और जागरूकता अभियान चलाने की हिदायत दी। बैठक में जिले के सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/FF5giPNBco
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2026












