बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित देव हॉस्पिटल (भारद्वाज कॉलोनी ब्लॉक के पास) में आगामी 11 सितंबर को एक विशेष नि:शुल्क लीवर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित देव हॉस्पिटल (भारद्वाज कॉलोनी ब्लॉक के पास) में आगामी 11 सितंबर को एक विशेष नि:शुल्क लीवर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिविर में मरीजों को लीवर से जुड़ी जांचों के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श की सुविधा भी पूरी तरह मुफ्त मिलेगी।
शिविर के दौरान लगभग 4,000 रुपये मूल्य की लीवर ‘फाइब्रो स्कैन’ जांच नि:शुल्क की जाएगी। इसके अलावा, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जगमोहन शर्मा (MBBS, MD) मरीजों को परामर्श देंगे और लीवर संबंधी समस्याओं पर उचित सलाह प्रदान करेंगे।
अस्पताल प्रबंधन ने लीवर संबंधी बीमारियों से परेशान लोगों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए संपर्क सूत्र 9639482855 और 8445238084 जारी किए गए हैं।
जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/FF5giPNBco
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2026












