मऊ: ‘ऑपरेशन अज्ञात 2.0’ के तहत परिवहन विभाग का सख्त रुख, 18 वाहनों का कटा चालान

मऊ

मऊ मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा ‘ऑपरेशन अज्ञात 2.0’ विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा ‘ऑपरेशन अज्ञात 2.0’ विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, विकृत नंबर प्लेट, मानक विहीन और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के दौड़ रहे माल वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुहेल अहमद के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कुल 18 वाहनों का चालान किया गया। इनमें से 15 वाहन बिना नंबर प्लेट के संचालित पाए गए, जबकि 3 वाहन परमिट शर्तों का उल्लंघन करते मिले।

एआरटीओ सुहेल अहमद ने स्पष्ट किया कि धारा-207 के तहत सीज किए गए वाहनों को तभी छोड़ा जाएगा, जब वाहन स्वामी मानक के अनुरूप HSRP नंबर प्लेट लगाकर आगे और पीछे का फोटोग्राफिक साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। चेकिंग टीम में प्रवर्तन सिपाही अनूप कुमार और दुर्गविजय यादव शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.