महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ‘आचार्य रजनीश’ इकाई और को-करिकुलर गतिविधि के तहत बीए, बीएससी एवं बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए शारीरिक शिक्षा एवं योग की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ‘आचार्य रजनीश’ इकाई और को-करिकुलर गतिविधि के तहत बीए, बीएससी एवं बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए शारीरिक शिक्षा एवं योग की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को मजबूत बनाना था।

कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक विशाल कसौधन ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। उन्होंने सही मुद्रा, श्वास-प्रश्वास की तकनीक और सावधानियों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योग से शरीर निरोग रहने के साथ-साथ एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक अनुशासन बढ़ता है, जो शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय EAEC की अध्यक्षा पल्लवी ने भी विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास में सहभागिता की। एनएसएस के माध्यम से सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस सत्र के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/FF5giPNBco
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2026












