दानपुर बुलंदशहर: 50 गांवों को बिजली देने वाले उपकेंद्र का मार्ग बदहाल, ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत जिरौली स्थित विद्युत उपकेंद्र तक जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा है, जिससे करीब 50 गांवों के उपभोक्ताओं को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत जिरौली स्थित विद्युत उपकेंद्र तक जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा है, जिससे करीब 50 गांवों के उपभोक्ताओं को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बिल जमा करने और शिकायत दर्ज कराने उपकेंद्र आने वाले लोग इस जर्जर रास्ते से बेहद परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि खस्ताहाल मार्ग के कारण पैदल चलना तो दूर, दोपहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना भी दूभर हो गया है। बारिश के मौसम में यह राह और भी खतरनाक हो जाती है। समस्या से आजिज आकर जिरौली, अखंडवासी और मखैना गांव के दर्जनों ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के अभियंता सुनील कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द मरम्मत की गुहार लगाई।

विद्युत विभाग के अभियंता सुनील कुमार ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद बताया कि उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है और जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों को विभागीय कार्रवाई का इंतजार है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.