बागपत

बागपत जनपद के सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बागपत ने पुलिस बल के साथ गौरीपुर तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बागपत ने पुलिस बल के साथ गौरीपुर तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें नियमों को दरकिनार कर अनावश्यक रूप से पट्टे लगाए गए थे और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ले जाई जा रही थीं। यात्रियों की जान जोखिम में डालने पर पुलिस ने उक्त वाहन के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की।
एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और चालकों के खिलाफ निरंतर और प्रभावी अभियान चलाया जाए, ताकि जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था कायम रखी जा सके।
जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/FF5giPNBco
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2026













