संभल: शिक्षक सम्मान की चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शी मानदंडों को सार्वजनिक करने की मांग

संभल

संभल जनपद के शिक्षक दिवस पर कंपोजिट विद्यालय रामपुर मोहकम की शिक्षिका ऋचा यादव को मिले शिक्षक सम्मान की चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद के शिक्षक दिवस पर कंपोजिट विद्यालय रामपुर मोहकम की शिक्षिका ऋचा यादव को मिले शिक्षक सम्मान की चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायतकर्ता ने चयन प्रक्रिया और इसके निर्धारित मानदंडों को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

शिकायतकर्ता का तर्क है कि शिक्षक सम्मान का मुख्य आधार विद्यार्थियों का शैक्षिक विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और नवाचार होना चाहिए। आरोप है कि अधिकारियों ने NPRC व SIR जैसे प्रशासनिक कार्यों को चयन का आधार बताया है, जो मूल शिक्षण मानदंडों से परे हैं। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने अन्य शिक्षकों को सूचना दिए बिना और बिना किसी स्पष्ट मानदंड के सीधे जिला स्तर पर नाम भेज दिए।

मामले की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए BEO और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) से चयन समिति का ब्योरा व शिक्षिका के शैक्षिक योगदान के मूल्यांकन का आधार सार्वजनिक करने की मांग की गई है। साथ ही, भविष्य में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चयन के नियम पहले से साझा करने और चयनित सूची को कम से कम एक दिन पहले सार्वजनिक करने की अपील की गई है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.