जौनपुर: जफराबाद नगर पंचायत की जेसीबी फिसलकर गड्ढे में पलटी, चालक बाल-बाल बचा

जौनपुर

जौनपुर जनपद के जफराबाद नगर पंचायत के मल्हद मोहल्ले में बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार को काम खत्म कर लौट रही नगर पंचायत की एक जेसीबी मशीन अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के जफराबाद नगर पंचायत के मल्हद मोहल्ले में बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार को काम खत्म कर लौट रही नगर पंचायत की एक जेसीबी मशीन अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जेसीबी मशीन मल्हद मोहल्ले में गड्ढा खोदने का कार्य पूरा कर वापस लौट रही थी। झंझरी मस्जिद के पास इंटरलॉकिंग सड़क किनारे बनी दीवार पर जेसीबी का भार पड़ने से दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। दीवार गिरते ही जेसीबी अनियंत्रित होकर फिसलते हुए गड्ढे में गिर गई।

अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत एकत्र हो गए और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घबराए हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना नगर पंचायत कार्यालय को दी, जिसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने क्रेन की मदद से जेसीबी को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.