जौनपुर

जौनपुर जनपद के आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन एवं पीएलवी (पैरा लीगल वालंटियर्स) की मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन एवं पीएलवी (पैरा लीगल वालंटियर्स) की मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील कुमार शशि ने प्रचार वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रचार वाहन जिले की विभिन्न तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों के सरल, त्वरित और सुलभ निस्तारण की जानकारी देगा।
अभियान के तहत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी पंपलेट, पोस्टर और स्टीकर वितरित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिल कुमार यादव, नोडल अधिकारी रणजीत कुमार, सीजेएम श्वेता यादव तथा अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/FF5giPNBco
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2026













