जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

जौनपुर

जौनपुर जनपद के बदलापुर क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन से लापता युवक का शव 10 दिन बाद सोमवार को उदपुर गेल्हवा गांव के पास पीली नदी में तैरता मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के बदलापुर क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन से लापता युवक का शव 10 दिन बाद सोमवार को उदपुर गेल्हवा गांव के पास पीली नदी में तैरता मिला। मृतक की पहचान गौरव उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो पेशेवर सपेरा था। नदी में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों की सूचना पर बदलापुर थानाध्यक्ष अखिलेश मौर्य तथा सिंगरामऊ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन गायब होने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने भी पीली नदी में तलाशी अभियान चलाया था, पर तब कोई सुराग नहीं मिला।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पीली नदी से गौरव के एक साथी का शव बरामद हो चुका है। दोनों युवक अक्सर साथ रहते थे, जिससे मामले में रहस्य गहरा गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश मौर्य ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.