महराजगंज

कार्यकाल समाप्ति के बाद प्रशासक की कुर्सी संभालने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुखों के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर शासन ने कड़ा अंकुश लगा दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कार्यकाल समाप्ति के बाद प्रशासक की कुर्सी संभालने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुखों के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर शासन ने कड़ा अंकुश लगा दिया है। शासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन के बाद अब ब्लॉक प्रमुख प्रशासक केवल नाममात्र के रह गए हैं। विकास खंडों की किसी भी फाइल या विकास कार्य के लिए अब सीधे जिलाधिकारी का अनुमोदन अनिवार्य कर दिया गया है।
19 जुलाई को समाप्त हुआ था कार्यकाल
जनपद के 12 विकास खंडों में कुल 1166 क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्य हैं, जो ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करते हैं। इन प्रमुखों का पांच वर्षीय कार्यकाल 19 जुलाई 2026 को समाप्त हो चुका था। इसके बाद शासन के निर्देश पर डीएम के माध्यम से 30 जुलाई 2026 को सभी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुखों को छह माह के लिए प्रशासक नामित किया गया था।
39 दिन बाद शासन का नया फरमान
प्रशासक नामित होने के 39 दिन बाद 8 सितंबर 2026 को प्रमुख सचिव (उत्तर प्रदेश शासन) ने इनकी कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) ने बताया कि शासन के आदेशानुसार
जिलाधिकारी की पूर्व अनुमति अनिवार्य: ब्लॉक स्तर पर किसी भी नई योजना, फाइल या प्रस्ताव को आगे बढ़ाने से पहले जिलाधिकारी का अनुमोदन लेना होगा।
पुराने कार्यों का ही होगा भुगतान: 30 जुलाई से पूर्व स्वीकृत व अनुमोदित कार्यों का ही तकनीकी मूल्यांकन कराने के बाद भुगतान किया जा सकेगा।
बैठकों पर रोक: नई पंचायत के गठन तक प्रशासक अपने क्षेत्र में सामान्य रूप से कोई भी सरकारी या विभागीय बैठक आयोजित नहीं कर सकेंगे।
अपरिहार्य स्थिति में शर्तें: यदि किसी अनिवार्य परिस्थिति में अधिकारियों के साथ बैठक करनी भी पड़ती है, तो उसकी पूरी कार्यवृत्त की प्रति तत्काल जिलाधिकारी को सौंपनी होगी।
शासन का यह कड़ा आदेश आगामी पंचायत चुनाव संपन्न होने और नए बोर्ड के गठन तक प्रभावी रहेगा। इस फैसले से ब्लॉक स्तर पर प्रशासकों का एकतरफा दखल पूरी तरह समाप्त हो गया है और कमान सीधे जिला प्रशासन के हाथों में आ गई है।
उत्तर प्रदेश में जनसमस्याओं और राजस्व मामलों के निस्तारण में हीला-हवाली करने वाले अधिकारियों पर शासन का कड़ा चाबुक चला है। pic.twitter.com/N8Frx4NX8e
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026













