गायत्री प्रज्ञा पीठ में आयोजित हुआ नारी उत्कर्ष समारोह, महिलाओं ने लिया संकल्प

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में रविवार को ‘नारी उत्कर्ष समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जुटी महिलाओं (मां, बेटी, सास व बहू) को आमंत्रित कर मातृशक्ति का सम्मान किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में रविवार को ‘नारी उत्कर्ष समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जुटी महिलाओं (मां, बेटी, सास व बहू) को आमंत्रित कर मातृशक्ति का सम्मान किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के संस्कार और चरित्र निर्माण की शुरुआत मां की गोद से होती है तथा परिवार व समाज को मजबूत करने में महिलाओं की मुख्य भूमिका है। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक मंगरू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में महिलाओं में आत्मविश्वास और सृजनात्मक क्षमता को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

इस अवसर पर कमलाकांत पाठक, सुभाष, रामफल, मुक्तिनाथ, दिलीप, शकुंतला, पूनम, सुभावती और विंध्यवासिनी सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.