सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना परिसर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किसी मामले को लेकर पैसों के लेन-देन की बातचीत सुनाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना परिसर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किसी मामले को लेकर पैसों के लेन-देन की बातचीत सुनाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।
‘बड़े साहब’ का हवाला और 5 हजार की मांग
वायरल वीडियो में एक मौलवी द्वारा मामले को निपटाने के लिए 5 हजार रुपये की व्यवस्था करने की बात कही जा रही है। बातचीत के दौरान 10 हजार रुपये की बात चलने पर ‘बड़े साहब’ का हवाला दिए जाने और फोन करवाने के बाद 5 हजार रुपये तय होने का जिक्र सामने आ रहा है।
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
थाना परिसर में पैसों की इस कथित डीलिंग का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामले में उच्च अधिकारियों के संज्ञान और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
श्याम मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा, महराजगंजवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआhttps://t.co/bmgvBLIOnJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 4, 2026





















