श्याम मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा, महराजगंजवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

महराजगंज

महराजगंज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्प लता मंगल ने श्याम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने नगर के कल्याण और सभी नगरवासियों के सुख, समृद्धि व शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्प लता मंगल ने श्याम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने नगर के कल्याण और सभी नगरवासियों के सुख, समृद्धि व शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

सफाई और व्यवस्थाओं के दिए कड़े निर्देश

मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने स्वच्छता और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। जन्माष्टमी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उन्होंने पालिका कर्मचारियों को मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए।

भक्तिमय माहौल और भाईचारे का संदेश

भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर नगर पालिका के कर्मचारी व स्टाफ भी मौजूद रहे। अध्यक्ष पुष्प लता मंगल ने सभी नगरवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.