आधे घंटे की बारिश में जलमग्न हुआ बड़ौत, खुली जल निकासी की पोल

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत गुरुवार को महज आधे घंटे की झमाझम बारिश ने नगर पालिका के जल निकासी के दावों की हवा निकाल दी। नाले-नालियों की समुचित सफाई न होने से बारिश का पानी सड़कों पर भर गया, जिससे पूरा शहर जलमग्न नजर आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत गुरुवार को महज आधे घंटे की झमाझम बारिश ने नगर पालिका के जल निकासी के दावों की हवा निकाल दी। नाले-नालियों की समुचित सफाई न होने से बारिश का पानी सड़कों पर भर गया, जिससे पूरा शहर जलमग्न नजर आया।

 

जलभराव के कारण मुख्य बाजारों, गलियों और मोहल्लों में स्थिति विकट हो गई। कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों का सामान खराब हुआ और उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों की रफ्तार थम गई। सबसे अधिक फजीहत स्कूल से लौट रहे मासूम बच्चों की हुई, जिन्हें दूषित पानी के बीच से गुजरकर घर जाना पड़ा।

स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होते ही नाले उफान पर आ जाते हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.