थानाध्यक्ष पर दो लाख रुपये मांगने का आरोप, व्यापार मंडल अध्यक्ष का अनशन शुरू

महराजगंज

महराजगंज इंडो-नेपाल सीमा के ठूठीबारी व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पत्रकार दिनेश रौनियार ने थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज इंडो-नेपाल सीमा के ठूठीबारी व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पत्रकार दिनेश रौनियार ने थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्रवाई न होने से नाराज अध्यक्ष ने शुक्रवार से ठूठीबारी कोतवाली के पास दुर्गा मंदिर परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

बेडरूम में घुसकर धमकी देने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि एक विवादित मामले में थानाध्यक्ष उनसे दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मना करने पर 2 सितंबर को उपनिरीक्षक अनूप तिवारी पुलिसबल के साथ उनके घर बेडरूम तक घुस आए और अभद्रता करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी निचलौल को शिकायती पत्र सौंपा।

आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस पक्ष का इंतजार

दिनेश रौनियार ने मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, प्रकरण में अभी तक पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.