धानी बाजार में सुभाष किराना स्टोर से 11 बोरी नमक चोरी, व्यापारियों में आक्रोश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी बाजार स्थित सुभाष किराना स्टोर को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए 11 बोरी टाटा नमक पार कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी बाजार स्थित सुभाष किराना स्टोर को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए 11 बोरी टाटा नमक पार कर दिया। सुबह दुकान खोलने पर सामान कम मिलने पर घटना का पता चला। इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता और आक्रोश व्याप्त है।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस, गश्त बढ़ाने की मांग

चोरी की सूचना के बाद आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए। व्यापारियों ने आशंका जताई है कि रात के समय वारदात को अंजाम दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

बाजार की सुरक्षा पर उठे सवाल

व्यापारियों का कहना है कि दुकान में रखा सामान उनकी रोजी-रोटी का जरिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी हुई नमक की बोरियों की जल्द से जल्द बरामदगी कर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.