महराजगंज में डेंगू को लेकर अलर्ट, जिला अस्पताल में 6 बेड का विशेष वार्ड आरक्षित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के डेंगू और मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला अस्पताल में ओपीडी में आ रहे बुखार के मरीजों की सघन जांच की जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के डेंगू और मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला अस्पताल में ओपीडी में आ रहे बुखार के मरीजों की सघन जांच की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन ने 6 बेड का एक अलग आइसोलेशन वार्ड आरक्षित किया है।

जांच, ऑक्सीजन और प्लेटलेट की समुचित व्यवस्था

अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में डेंगू और टाइफाइड की जांच की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए आवश्यक दवाएं, ऑक्सीजन और प्लेटलेट की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट पर रखते हुए मरीजों की त्वरित जांच और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

खुद से दवा न लेने और डॉक्टर से मिलने की सलाह

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में डेंगू से निपटने की सभी तैयारियां पूरी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि तेज बुखार, जोड़ों में दर्द या कमजोरी महसूस होने पर खुद से दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.