बेटियां होने पर महिला को ससुराल में प्रताड़ना, पति, सास और देवर पर केस दर्ज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बोहली गांव में दो बेटियां होने पर एक महिला को ससुराल में प्रताड़ित करने और मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बोहली गांव में दो बेटियां होने पर एक महिला को ससुराल में प्रताड़ित करने और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति विनय चौधरी, सास और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटियां होने पर ताने और पैसों का दबाव

महिला की शादी 7 मई 2017 को हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि दो बेटियां होने के बाद से ही ससुराल वाले उसे ताने देने लगे। पिछले एक साल से पति और सास मायके से रुपये लाने का दबाव बना रहे थे और फोन पर गाली-गलौज करते थे।

1090 पर शिकायत करने पर मारपीट, जेवरात भी छीने

2 सितंबर को पीड़िता ने 1090 पर शिकायत करने का प्रयास किया, जिससे नाराज होकर पति, सास और देवर ने उसके साथ मारपीट की और उसे मायके छोड़ आए। विरोध करने पर पीड़िता के जेवर छीन लिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक हरेंद्र शरण शुक्ला को सौंप दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.